पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिना शर्त माफी मांग ली है पार्टी से हटाए जाने के बाद रिजू दत्ता ने कहा कि उनका वीडियो व्यक्तिगत सोच नहीं था बल्कि पार्टी लाइन के तहत बनाया गया था,

निलंबित TMC प्रवक्ता रिजू दत्ता ने अपनी टिप्पणियों के लिए आईपीएस अजय पाल शर्मा से माफी मांगी.

रिजू दत्ता के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं साथ ही उन्होंने IPS अजय पाल शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं था,

इस पूरे मामले ने TMC के अंदरूनी माहौल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, विपक्षी दलों ने इसे लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है, BJP नेताओं का कहना है कि यह मामल है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी किस स्तर तक पहुंच चुकी है, वहीं TMC ने इस विवाद से दूरी बनाते हुए रिजू दत्ता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया,

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले ऐसे विवाद दलों की छवि पर असर डाल सकते हैं, सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

फिलहाल रिजू दत्ता की माफी के बाद मामला शांत होता नजर आ रहा है, लेकिन यह विवाद बंगाल की राजनीति में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रह सकता है।


Campus shoes for men running shoes 👟